फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरकातारी गांव में 18 एकड़ भूमि पर बनेगा प्लांट : सुधा

Sun, 09 Oct 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
नरकातारी गांव में 18 एकड़ भूमि पर बनेगा प्लांट : सुधा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्य सरकार ने गांव नरकातारी में बनने वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 27 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दे दी है। इसमें से प्रथम चरण के तहत 5 करोड़ रुपये की राशि भी जारी कर दी है। सिकवेंस बैच रियेक्टर (एसबीआर) विदेशी कंपनी की ओर से यह हाइटेक एसटीपी बनाया जाएगा और शहर के सारे गंदे पानी को इस प्लांट के जरिए साफ बनाया जाएगा। इतना ही नहीं किसानों को सिंचाई के लिए पानी सरकार की ओर से नि:शुल्क मुहैया हो पाएगा। विधायक ने शनिवार को वार्ड 30 में नरकातारी रोड पर एक सभा को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। इस प्रोजेक्ट के लिए पिछले 2 सालों से अथक प्रयास किए जा रहे थे।
विज्ञापन


कालोनियों में 6 करोड़ सीवेज के लिए मंजूर
विधायक ने कहा कि राज्य सरकार ने सुंदरपुर से गोबिंदगढ तक की राह में आने वाली दर्जनों कालोनियों में रहने वाले हजारों लोगों को भी राहत देने का कार्य करते हुए सीवेज पाइप लाइन बिछाने के लिए 6 करोड़ की मंजूरी दी  है। उन्होंने बताया कि पायलट चौक, सुदंर चौक, पटेल नगर, शास्त्री नगर, न्यू कालोनी, पटियाला कालोनी, 7 बी कृष्णा नगर गामडी, अमीन रोड से लेकर अनाज मंडी चनारथल रोड, आकाश नगर और गोबिंदगढ़ तक सभी कालोनियों को सीवेज लाइन से जोड़ा जाएगा। इस कार्य को एक सप्ताह के अंदर शुरू कर दिया जाएगा।

झांसा रोड की दर्जनों कालोनियों को भी मिली सौगात
विधायक ने कहा कि सरकार ने झांसा रोड पर सीवेज पाइप लाइन बिछाने के लिए 6 करोड़ 40 लाख रुपये की राशि मंजूर कर दी है। एक माह के अंदर इस कार्य को शुरू करने के टेंडर जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वशिष्ठ कालोनी, गांधी नगर, कीर्ति नगर, माडल टाउन, मसीता हाउस, भद्रकाली चौक, शिव कालोनी, सैनी  कालोनी, शेखचेहली मकबरा से नरकातारी गांव एसटीपी प्रोजेक्ट से सीवेज पाइप लाइन जोड़ी जाएगी। इस राह में आने वाली दुर्गा कालोनी, स्थानेश्वर मंदिर सहित दर्जनों कालोनियों को भी सीवेज पाइप लाइन से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें