कुरुक्षेत्र। पूर्व राज्यमंत्री का स्वागत करती नप की नवनिर्वाचित अध्यक्ष माफी ढांडा व साथ में मल
कुरुक्षेत्र। थानेसर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में लाखों लोगों को 33 केवी के छह पावर सब स्टेशन की सौगात मिलेगी। इन छह पावर सब स्टेशन पर सरकार की तरफ से 30 करोड़ का बजट खर्च किया जाएगा। सरकार का प्रयास है कि हलका में लोगों को बिजली की समस्या से न जूझना पड़े।
सेक्टर 28 में 33 केवी के पावर सब स्टेशन स्थापित करने के कार्य को शुरू कर दिया गया है। इस प्रोजेक्ट को जून में पूरा कर लिया जाएगा। इस परियोजना पर लगभग पांच करोड़ रुपये का बजट खर्च होगा। इस सब स्टेशन के बनने से सेक्टर-8, सेक्टर चार, झिरबड़ी के साथ-साथ आसपास के गांव व डेरा को फायदा होगा। इस हलका के गांव जोगना खेड़ा में 33 केवी के पावर सब स्टेशन लगाने के लिए निविदा जारी की गई है। इस परियोजना पर करीब पांच करोड़ का खर्च आएगा। इस परियोजना से ज्योतिसर, नरकातारी और साथ लगते शहरी क्षेत्र को फायदा मिलेगा।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि थानेसर हलका में बिजली की व्यवस्था को निरंतर सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं और पिछले साल गर्मियों के सीजन में जहां-जहां भी बिजली आपूर्ति बाधित होने या कम वोल्टेज जैसी समस्याएं सामने आईं थीं। उस समय बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठकर 33केवी के नए पावर सब स्टेशन लगाने की योजना तैयार की गई थी। इस योजना को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष रखा गया और मुख्यमंत्री ने इस परियोजना पर जल्द कार्य करने के आवश्यक दिशा-निर्देश भी आलाधिकारियों को दिए थे।
खेड़ी मारकंडा, सेक्टर 10, कंवार खेड़ी में जमीन की तलाश
पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि यूएचबीवीएन की तरफ से गांव खेड़ी मारकंडा, सेक्टर 10 और कंवार खेड़ी गांव में भी 33केवी के तीन नए पावर सब स्टेशन स्थापित किए जाने हैं। इन तीनों परियोजनाओं पर लगभग 15 करोड़ रुपये का बजट खर्च होगा। इन परियोजनाओं के लिए ग्रामीण क्षेत्र में जमीन उपलब्ध करवाने के लिए डीडीपीओ और शहरी क्षेत्र सेक्टर 10 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को सरकार की तरफ से कुछ आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।