फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सफाई कर्मचारियों के रातभर प्रदर्शन के बीच पुलिस सुरक्षा में उठाया गया कूड़ा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में देर रात पुलिस और सफाई कर्मियों के साथ भिड़ंत । संवाद - फोटो : कुरुक्षेत्र में देर रात पुलिस और सफाई कर्मियों के साथ भिड़ंत । संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शहर में रविवार देर रात प्रशासन ने पूर्व निर्धारित योजना के तहत सड़कों से कूड़ा उठाने के लिए ट्रक और जेसीबी भेजे। इस पर सफाई कर्मचारी नाराज हो गए। उन्होंने टिप्परों के आगे ताला लगा दिया और प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस और प्रशासन ने पहले से ही तैयार रणनीति के मुताबिक कार्रवाई की। 29 ड्यूटी मजिस्ट्रेट और भारी पुलिस बल के साथ शहर के अलग-अलग स्थानों पर तैनाती की गई। पुलिस की देखरेख में जेसीबी मशीनों से अधिकांश सड़कों का कूड़ा देर रात तक उठा लिया गया। कर्मचारी इस दौरान नारेबाजी करते रहे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को विभिन्न समूहों में बांटकर स्थिति को नियंत्रित किया। कुछ कर्मचारी टिप्परों की रखवाली पर बैठे रहे, तो कुछ जगहों पर नारेबाजी की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। गिरफ्तारी की चेतावनी दिए जाने पर कर्मचारी अपने धरना स्थल पर लौट गए। इसके बाद पुलिस-प्रशासन ने कूड़ा उठाने का काम दोबारा शुरू करवा दिया। समाचार लिखे जाने तक शहर में चार टीमें कूड़ा उठाने का काम जारी रखे हुए थी। डीएमसी अमन कुमार ने बताया कि आज रात शहर की सड़कों से कूड़ा उठा लिया जाएगा।

कुरुक्षेत्र में देर रात पुलिस और सफाई कर्मियों के साथ भिड़ंत । संवाद- फोटो : कुरुक्षेत्र में देर रात पुलिस और सफाई कर्मियों के साथ भिड़ंत । संवाद

Next
AU ऐप में पढ़ें