फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी पर हमला करने वाले हमलावरों के न पकड़े जाने से व्यापारियों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
राइस मिलर पर हुए हमले के करीब दस दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। इस मामले में पुलिस की ढीली कार्रवाई से व्यापारियों में रोष है। कार्रवाई की मांग को लेकर बैठकों का दौर भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

राइस मिल एसोसिएशन के प्रधान मोहन लाल गर्ग तथा मंडी एसोसिएशन के प्रधान राजेश कंसल ने कहा कि दिन दिहाड़े व्यापारियों पर हमला होना चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि करीब दो महीने के भीतर एक ही व्यापारी पर चलती सड़क पर दो दफा हमला होना और उसे घायल करना हमलावरों के हौसलों को बढ़ावा देना है। इस घटना के बाद हर व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पीड़ित व्यापारी अनिल सिंगला ने भय के चलते अपने राइस मिल में जाना बंद कर दिया है। कहा कि अगर पुलिस समय रहते हमलावरों को नहीं पकड़ सकी तो वे मामले को प्रदेश स्तर पर ले जाएंगे और आगे की रणनीति तैयार करेंगे।
बता दें कि शहर के जीएस फूड के हिस्सेदार अनिल सिंगला पर 11 अप्रैल को राइस मिल से घर आते वक्त बाइक सवारों द्वारा लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया था और जान से मारने की धमकी देकर हमलावर फरार हो गए थे। घायल व्यापारी का हालचाल जानने के लिए राज्यमंत्री संदीप सिंह भी पहुंचे थे। उन्होंने भी हमलावरों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जगदीश टामक ने कहा कि इस मामले की जांच एएसआई दलेर सिंह कर रहे हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची गई थी, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने राइस मिल में काम करने वाले कुछ लोगों के मोबाइल फोन की सीडीआर रिपोर्ट मंगवाई है। पुलिस मामले को सुलझाने के लिए हर पहलू से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें