फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रंट लाइन वर्कर, बुजुर्गों को लगाई बूस्टर डोज

विज्ञापन
बूस्टर डोज लगवाते सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह व उपस्थित उपायुक्त मुकुल कुमार। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। स्वास्थ्य विभाग ने 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों और हेल्थ वर्कर्स को बूस्टर डोज डोज देनी शुरू कर दी है। विभाग ने सोमवार को जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह, अतिरिक्त प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ. जगमिंदर मलिक सहित 310 लोगों को बूस्टर डोज लगाई।
इसके साथ ही 15 से 18 आयु वर्ग के 3982 किशोरों को पहली डोज लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को कुल 10 हजार 14 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई। इनमें 5953 पहली और 3751 दूसरी डोज शामिल है। विभाग की ओर से अभी तक 7 लाख 16 हजार 225 को पहली और 5 लाख 17 हजार 886 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

उपायुक्त मुकुल कुमार जिला अस्पताल में बूस्टर डोज अभियान का शुभारंभ किया। उपायुक्त ने नर्सिंग ऑफिसर डिंपल बनवाला, सीमा रानी और सूचना सहायक रजविंद्र कौर से वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी ली। उपायुक्त ने न केवल लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति प्रेरित किया, बल्कि सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह को बूस्टर डोज लगवाई। सीएमओ से पहले अतिरिक्त प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ. जगमिंद्र मलिक और डॉ. आलोक बेरी ने बूस्टर डोज ली।
इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सारा अग्रवाल, आरएमओ डॉ. एसएस अरोड़ा, डॉ. नीलम कपूर, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर गुरमीत कौर सहित अन्य उपस्थित रहे। बताया गया कि बूस्टर डोज के लिए लोगों को दोबारा पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं है। दूसरी डोज के नौ माह का समय पूरा होने के बाद वे सीधे वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचकर टीका लगवा सकते हैं।
उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि कोरोना महामारी के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से बचाव करने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपना सुरक्षा चक्र मजबूत करना होगा। इस सुरक्षा चक्र को मजबूत करने के लिए सरकार की तरफ से शेड्यूल निर्धारित किया है। शेड्यूल के अनुसार फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ वर्कर और 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को सबसे पहले बूस्टर डोज दी जाएगी। गंभीर बीमारियों से ग्रसित वरिष्ठ नागरिक अपने डॉक्टर की सलाह पर ही बूस्टर डोज ले सकेंगे।
गुर्जर धर्मशाला कार्यकारिणी के सह सचिव अफसर सिंह ने जिला अस्पताल पहुंच बूस्टर डोज लगवाई। अफसर सिंह का कहना है कि कोरोना वायरस नए वैरिएंट के रूप में उभर के सामने आ रहा है। सभी को सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने पहले ही दिन बूस्टर डोज लगवाई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मचारी सुरेश कुमार मित्तल का कहना है कि कोरोना नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के रूप में फिर से लौट आया है। बढ़ते मामलों को देखकर घबराए नहीं, बल्कि कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन करें। हम इस बार भी कोरोना का डटकर मुकाबला करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें