फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शिव-उमा विवाह से लेकर शिव भक्ति की महिमा तक कथा में हुआ वर्णन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। श्रावण के पावन अवसर पर सेक्टर-सात स्थित श्री शिव शक्ति मंदिर में श्री गो गीता गायत्री सत्संग सेवा समिति की ओर से भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति के संस्थापक अध्यक्ष और प्रसिद्ध कथावाचक अनिल शास्त्री ने शिव महिमा का दिव्य वर्णन करते हुए भक्तों को आध्यात्मिक आनंद से सराबोर कर दिया। अनिल शास्त्री ने बताया कि प्राचीन समय में ऋषियों ने सूत जी से भगवान शिव और देवी पार्वती के स्वरूप, विवाह, गृहस्थ जीवन और शिव के अनंत चरित्रों के बारे में जानने की इच्छा प्रकट की थी। तब सूत जी ने बताया कि शिवजी का स्वरूप तीनों गुणों– सात्विक, राजसिक और तामसिक को सुख देने वाला है। वे भक्तों के कष्ट सहन नहीं कर सकते और सदा अपने भक्तों पर कृपा करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिवजी की भक्ति करने से मन को शांति मिलती है और सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। कथा में बताया गया कि ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों शिव के ही अंग से उत्पन्न हुए हैं। शिव-उमा विवाह, देवी उमा की उत्पत्ति और शिवजी के चरित्र ब्रह्माजी द्वारा नारद को सुनाए गए थे। शिव की कथा गंगा के समान पवित्र होती है, जो कहने, सुनने और पूछने वालों को भी पावन बना देती है। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से कथा का श्रवण किया और भजन-कीर्तन में भाग लेकर शिव कृपा की कामना की। कार्यक्रम का समापन आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें