From Pipli to the new bus stand, tar starts pouring on the road
- फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। तीन साल से निर्माणाधीन पिपली थर्ड गेट सड़क का पिछले तीन माह से रुका हुआ निर्माण कार्य आखिरकार शनिवार को सुचारू रूप से चल पड़ा, जिसे देख शहरवासियों ने राहत की सांस ली और उम्मीद जताई की अब तो सड़क बनकर ही रहेगी। एजेंसी द्वारा शनिवार को सड़क पर तारकोल बिछाने का कार्य सेक्टर पांच से शुरू किया गया।
बता दें कि पिपली से लेकर नए बस अड्डे तक की एक तरफ की सड़क को पिछली निर्माण एजेंसी ने करीब छह माह पहले उखाड़ा था, लेकिन एजेंसी का टेंडर रद्द करने के बाद यह कार्य बीच में ही रोक दिया गया। आठ मार्च को तीसरा टेंडर होते ही नई एजेंसी ने काम शुरू किया तो उन्होंने उखड़ी हुई सड़क बनाने की बजाय नए बस अड्डे से आगे अग्रसेन चौक तक की सड़क को भी उखाड़ दिया था। इतना ही नहीं मोहन नगर ओवरब्रिज से भी सड़क उखाड़ दी, जिस वजह से शहरवासियों की तकलीफ और ज्यादा बढ़ गई थी।