फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकवरी रेट बढ़ लेकिन मौतें बरकरार, चार ने गंवाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
भले ही कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर धीमी होने के बाद रिकवरी रेट दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है, लेकिन मौत का सिलसिला अभी भी ज्यों की त्यों जारी है। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को भी उपचार के दौरान दम तोड़ने वाले चार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत की पुष्टि की है, जिनमें गांव नरकातारी निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति, दयाल नगर शाहाबाद निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति, छपरी डीग निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति और मोहन नगर वशिष्ठ कॉलोनी निवासी 85 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति शामिल है।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार अब तक कुरुक्षेत्र जिले में 324 कोरोना पॉजिटिव मरीज दम तोड़ चुके हैं। बुधवार को भी जिलेभर में अलग-अलग जगह से 39 नए कोरोना संक्रमित केस सामने आए हैं। जिला सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग आमजन के सहयोग से कुरुक्षेत्र में कोरोना की चेन को तोड़ने में सफल रहा है। अब कोरोना के संक्रमण का प्रभाव तेजी के साथ कम हो रहा है और लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट रहे है, लेकिन हमें सावधानियां हमेशा बरतनी होंगी।
अगर थोड़ी सी लापरवाही बरती तो दोबारा संकट की घड़ी में फंस सकते हैं। बताया कि कुरुक्षेत्र में अब सिर्फ 561 ही कोरोना एक्टिव केस रह गए हैं। इनमें से 18 मरीजों को एलएनजेपी अस्पताल और 143 मरीजों को अन्य निजी व सरकारी अस्पताल में दाखिल किया गया है, जबकि 400 मरीजों को सामान्य लक्षण के चलते होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि इस समय कुरुक्षेत्र में 95.91 फीसदी मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में सैंपल पॉजिटिविटी रेट 6.07 फीसदी है। बुधवार को 32 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ ही कोरोना से संक्रमित 39 नए केस सामने आए है। अब तक कुरुक्षेत्र में 21 हजार 622 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं, लेकिन गनीमत है कि इनमें से 20737 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक लिए गए 356751 सैंपल में से 334402 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें