कुरुक्षेत्र। घर में घुसकर सामूहिक हमला कर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी मनीष, जसविंद्र सिंह, बलिंद्र व रमेश से सारसा को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।
सुखबीर सिंह वासी सारसा ने 25 फरवरी को थाना सदर पिहोवा पुलिस को दिए अपने बयान में बताया था कि 23 फरवरी को उसके भतीजे सुमित और साहिल उसके पड़ोसी आपस में बातचीत कर रहे थे। वह अपनी पत्नी के साथ घर से बाहर गली में आया तो बलिंद्र, जसविंद्र, राहुल, रमेश, अनिकेत,सतीश, जोनी, मनीष व रणधीर ने डंडे, लाठी, सरिया व हॉकी से उन पर हमला कर दिया। वह उससे बचकर अपने घर के अंदर गया तो आरोपी उसके घर में घुस आए और यहां से मारपीट करते हुए घसीटकर गली में ले आए थे। उनकी पत्नी व भतीजे ने बीच-बचाव करके उसे उनके चंगुल से बचाया। झगड़े का शोर सुनकर काफी लोग एकत्रित हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। बयान पर मामला दर्ज करके जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी मनीष, जसविंद्र सिंह, बलिंद्र व रमेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके कारागार भेज दिया है।