फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री बेदी पहुंचे ढोला माजरा, किसानों ने गांव का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार सायं गांव ढोला माजरा पहुंचे मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव एवं पूर्व राज्यमंत्री कृष्ण बेदी को किसानों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। जैसे ही गांव में कृष्ण बेदी के पहुंचने की सूचना मिली मात्र आधे घंटे में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारी संख्या में गांव के बाहर एकत्रित हो गए और घेराव कर लिया। इस दौरा हाथों में काले झंडे लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और गांव की मुख्य सड़क पर धरना दे दिया। सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा। किसान तीन घंटे गांव का घेराव करके बैठे रहे। रात्रि करीब साढ़े आठ बजे बेदी को पुलिस सुरक्षा के बीच गांव से निकाला गया।
विज्ञापन

इस दौरान किसानों ने कहा कि भाजपा के सांसद, विधायक, नेता व कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। किसानों ने उनकी इस यात्रा में किसी प्रकार का विरोध नहीं किया जा रहा है, लेकिन तिरंगे की आड में यदि ये गांव में घुसने का प्रयास करेंगे तो माफ नहीं किया जाएगा। बता दें कि पूर्व राज्यमंत्री कृष्ण बेदी शुक्रवार को शाहाबाद खंड में पड़ने वाले गांव ढोला माजरा में एक परिवार से मिलने पहुंचे थे। जानकारी अनुसार इस परिवार में कुछ दिन पहले एक मृत्यु हो गई थी। परिवार के सदस्यों को सांत्वना देने के लिए वे सायं करीब पांच बजे गांव गए थे। करीब सवा पांच बजे उनके गांव में होने की सूचना किसानों को लग गई। धीरे-धीरे मात्र आधे घंटे में भारी संख्या में किसान भी गांव के बाहर एकत्रित हो गए और गांव का घेराव कर लिया। मुख्य रास्ते पर धरना देकर किसानों सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की। किसानों ने यह आरोप भी लगाया किया जिस परिवार में मृत्यु हुई थी बेदी उस परिवार में न जाकर किसी दूसरे के घर पर थे। किसानों ने इसी बात को लेकर गांव का घेराव किया। सूचना मिलते ही एसएचओ शाहाबाद प्रेम सिंह भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान नहीं माने। तीन घंटे बाद रात्रि करीब साढ़े आठ बजे पुलिस सुरक्षा के बीच कृष्ण बेदी को गांव से निकाला गया। किसान नेता पंकज हबाना ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के नेता जानबूझकर माहोल खराब करना चाह रहे हैं। जब ये तिरंगा लेकर सड़कों पर निकलते हैं तो किसान कुछ नहीं बोलता, लेकिन तिरंगा यात्रा की आड में ये गांव गांव जाकर लोगों से संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं, इसका किसान विरोध करते हैं। इस मौके पर भाकियू प्रदेश प्रवक्ता राकेश बैंस व जसबीर मामूमाजरा भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें