शाहाबाद। नवनिर्वाचित विद्यार्थियों को सम्मानित करती प्रधानाचार्य। विज्ञप्ति
शाहाबाद। गीता विद्या मंदिर में बाल भारती व कन्या भारती का गठन उत्साह व लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत किया गया। चुनाव दो दिन पूर्व प्रधानाचार्य निशा गोयल व शिक्षकों की देख-रेख में शांतिपूर्ण व पारदर्शी तरीके से संपन्न हुए। कक्षा तीसरी से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने पूरे जोश के साथ मतदान किया। वंदना सत्र में बाल भारती व कन्या भारती की प्रमुख सुमेधा रानी ने सभी छात्रों को बाल भारती की कार्यप्रणाली से अवगत कराया और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की। बाल भारती के अध्यक्ष सक्षम (दसवीं) और उपाध्यक्ष यशमीत सिंह (दसवीं) चुने गए। मंत्री नमन (नवमी), सह मंत्री दीपांशु (दसवीं), सेनापति अविराज (नवमी), उप सेनापति प्रतीक्षा (आठवीं), कोषाध्यक्ष इशांत (नवमी), और बाल पत्रकार आशी (नवमी) बने। वहीं कन्या भारती के अध्यक्ष पद पर तरणी (दसवीं) को चुना गया।
उपाध्यक्ष दिव्या (दसवीं), मंत्री दिलप्रीत (सातवीं), सह मंत्री शिप्रा (दशमी), सेनापति सिमरन, उप सेनापति रेणुका, कोषाध्यक्ष आरती और बाल पत्रकार मानवी (सातवीं) बनीं। इसके अतिरिक्त विद्यालय के विभिन्न विभागों के लिए भी छात्र प्रमुख नियुक्त किए गए जैसे अनुशासन, स्वच्छता, गणवेश, खेल, बागवानी, जल-विद्युत, फर्नीचर, संस्कृति, पुस्तकालय, चिकित्सा, साज-सज्जा आदि। प्रधानाचार्य निशा गोयल ने सभी निर्वाचित छात्रों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें सैशे व बैज पहनाकर सम्मानित किया। उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई।