फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विद्यार्थियों ने उमरी पॉलिटेक्निक का शैक्षणिक भ्रमण किया

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पॉलिटेक्निक संस्थान उमरी के शैक्षिक भ्रमण करते  श्री जयराम सैनिक स्कूल के कैडेट्स।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम सैनिक स्कूल के कैडेट एवं विद्यार्थियों ने पॉलिटेक्निक संस्थान उमरी का शैक्षिक भ्रमण किया। इस अवसर पर संस्थान की प्राचार्या रचना गुप्ता ने देश के सभी भावी नन्हे सैनिक कैडेट एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

भ्रमण के दौरान केवल सचदेवा विभागाध्यक्ष (इंस्ट्रूमेंट एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग) की ओर से विद्यार्थियों को संस्थान की कार्यप्रणाली, पाठ्यक्रमों एवं तकनीकी शिक्षा की उपयोगिता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। एचओडी लवलीना (इलेक्ट्रिक) ने भी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया और तकनीकी क्षेत्र में संभावनाओं पर प्रकाश डाला। श्री जयराम सैनिक स्कूल के कैडेट ने रसायन शास्त्र, भौतिक विज्ञान, आर्किटेक्चर लैब, कंप्यूटर लैब इत्यादि का भी भ्रमण किया। प्रत्येक प्रयोगशाला में संबंधित विषयों के शिक्षकों की ओर से विद्यार्थियों को मॉडल व उपकरणों की कार्यप्रणाली तथा उनके उपयोग की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें