फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें युवा : प्रो. मेहता

विज्ञापन
ऑनलाइन कार्यक्रम को संबोधित करते लद्दाख विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसके मेहता। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विस फोरम ने नेता जी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में साइंस कार्निवल-2022 शुरू किया। प्रारंभिक सत्र में लद्दाख विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसके मेहता ने विद्यार्थियों को विज्ञान के मूल सिद्धांतों का टेक्नोलॉजी के विकास में योगदान का महत्व बताया और अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने छात्रों से नौकरी मांगने के बजाय नौकरी प्रदाता बनने का संदेश दिया। प्रो. मेहता ने स्टार्टअप के महत्व पर भी ध्यान आकर्षित किया।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने अपने संदेश में विस मंच द्वारा आयोजित कार्निवल के प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी तथा विभिन्न ऑनलाइन गतिविधियों में भाग लेने का महत्व बताया, ताकि वे खुद को व्यस्त रखे और महामारी के समय में अपडेट भी रहें।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के बीच विज्ञान को बढ़ावा देने के लिए विज्ञान प्रश्नोत्तरी, ऑन दी स्पॉट क्विज, पोस्टर मेकिंग, स्टोरी टेलिंग और पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन गतिविधियां कराई गई।
डीन एकेडमिक अफेयर प्रो. मंजुला चौधरी ने कार्निवाल के प्रतिभागियों और आयोजकों को अपनी शुभकामनाएं दी। फोरम कोऑर्डिनेटर प्रो. नीरा राघव ने विद्यार्थियों को विस फोरम और इसके उद्देश्यों और गतिविधियों के बारे में बताया। ऑनलाइन क्विज का आयोजन डॉ. सुरेश दुआ, डॉ. रुचि गुप्ता और डॉ. हरदीप राय शर्मा ने किया।
विज्ञापन

क्विज में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से संबंधित कॉलेजों और विभिन्न शिक्षण विभागों के कुल 153 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया। स्नातक श्रेणी में प्रांजल, पूजा, अजीत और तन्वी ढींगरा विजेता रहीं। स्नातकोत्तर वर्ग में तनु शर्मा, कृष्ण कुमार, अमन और याशिका विजेता रहीं। इस मौके पर डॉ. सुनीता दलाल, डॉ. सुमन महेंदिया, डॉ. उर्मिला, अंजू गोयल और डॉ. पूजा अरोड़ा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें