फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: डबल शिफ्ट में चल रहे पांच सरकारी स्कूल, अब सिंगल शिफ्ट में चलाने की तैयारी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कच्चा घेर ​स्थित भवन, जिसमें विद्यालय नंबर एक व चार चलाए जा रहे हैं। पहली ​शिफ्ट क
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में अब डबल शिफ्ट में चल रहे पांचों सरकारी स्कूलों को सिंगल शिफ्ट में चलाए जाने की तैयारी है। इनमें से तीन के लिए जगह की अड़चन बनी हुई है। इसके लिए विभाग प्रयास में जुट गया है और एक स्कूल इसी सप्ताह से और दूसरा नए सत्र से सिंगल शिफ्ट होगा।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने इसके लिए बड़ा कदम उठाया है। वहीं मुख्यालय ने भी डबल शिफ्ट स्कूलों के हालात व इनके विकल्प पर पूरा ब्योरा मांगा है। शहर में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय सेकेंड गेट के समीप स्थित राजकीय संस्कृत मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजकीय प्राथमिक पाठशाला कच्चा घेर, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेन बाजार, राजकीय प्राथमिक विद्यालय विवि परिसर व नाथ मंदिर परिसर स्थित राजकीय विद्यालय डबल शिफ्ट में चलाए जा रहे हैं।
यहां दूसरी शिफ्ट के बच्चे स्कूलों के दरवाजे के आगे खड़े होकर पहली शिफ्ट की छुट्टी का इंतजार करते हैं। हालांकि विभाग ने डबल शिफ्ट अनुसार टाइम टेबल बनाया हुआ है लेकिन जब तक पहली शिफ्ट के बच्चे बाहर नहीं निकलते तब तक दूसरी शिफ्ट के बच्चे प्रवेश नहीं कर पाते। ऐसे में स्कूलों के बाहर जमघट लगा रहता है। वहीं बच्चों की पढ़ाई पर भी डबल शिफ्ट के कारण विपरीत असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

एक गेट पर दोनों स्कूलों के बोर्ड, हर कोई रह जाता है हैरान : कच्चा घेर स्थित भवन में वर्ष 2014 से राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर एक व चार चलाए जा रहे हैं। सुबह के समय में जीपीएस चार चलाया जाता है जिसमें 166 बच्चे हैं। वहीं शाम के समय जीपीएस नंबर 1 इसी भवन में चलाया जाता है जिसमें 101 बच्चे हैं। कार्यालय में भी दोनों मुख्य अध्यापकों की कुर्सियां लगी हैं। जीपीएस नंबर 1 के मुख्याध्यापक बलकार सिंह बताते हैं कि बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ रही है और पढ़ाई पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। स्कूल एक ही शिफ्ट में चले तो बेहतर माहौल बना रहता है।
राजकीय संस्कृत मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल जल्द होगा सिंगल शिफ्ट : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय सेकेंड गेट के समीप स्थित राजकीय संस्कृत मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पहले सुबह के समय नौवीं से 12वीं तक के 1326 बच्चों की पढ़ाई होती है जबकि दोपहर बाद 331 बच्चों का यहीं पर स्कूल लगता है।

कुरुक्षेत्र। कच्चा घेर स्थित भवन, जिसमें विद्यालय नंबर एक व चार चलाए जा रहे हैं। पहली शिफ्ट क

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें