फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सामाजिक संगठनों ने की आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दो दिन पहले नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद सोमवार को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल पीड़िता को न्याय दिलाने व आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। दोनों संगठनों ने इस मामले को लव जिहाद का करार देते हुए बाकी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन

संगठनों ने आरोप लगाया कि आरोपी ने सोची-समझी साजिश के तहत नाबालिग से दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक फोटो खींचकर ब्लैकमेल किया। संगठनों ने कहा कि आरोपी ने नाम बदलकर नाबालिग को बहलाया-फुसलाया था और अपने दोस्त से भी उसका दुष्कर्म करवाया था।
आरोप है कि पहले से गिरफ्तार आरोपी मोहम्म्द शहजाद उर्फ राजू की पत्नी भी इस अपराध में संलिप्त है। विहिप व बजरंग दल की ओर से राकेश काठवाड़, राजेश अरोड़ा, भारत बंसल, रोहताश सैनी व ललित चावला सहित अन्य लोगों ने पुलिस से मांग कि है आरोपी की पत्नी व उसके कबाड़ी दोस्त अली को जल्द गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन

संगठनों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पुलिस क्षेत्र में बाहरी लोगों का सत्यापन अनिवार्य करने, किराये पर रखने से पूर्व पुलिस सत्यापन सुनिश्चित करने और प्रशासन से कानून-व्यवस्था पर कठोर रुख अपनाने की मांग रखी। पुलिस को चेतावनी दी कि यदि जल्द बाकी बचे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। थाना प्रभारी रमनदीप ने कहा कि फिलहाल एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें