फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लापरवाही बरती तो अधिकारियों पर दर्ज होगी एफआईआर

Fri, 17 Jul 2026 03:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सफाई कर्मचारियों के अधिकारों की अनदेखी, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही अथवा वैधानिक दायित्वों के निर्वहन में किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि किसी अधिकारी अथवा प्रिंसिपल एम्प्लायर की लापरवाही पाई गई तो उसके विरुद्ध प्रचलित कानूनों के अनुसार एफआईआर दर्ज कराने सहित वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। यह चेतावनी राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य संजीव घारू ने दी। वे वीरवार को नगर परिषद थानेसर में सफाई कर्मचारियों, सफाई दरोगाओं एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक कर उनकी समस्याओं को सुन रहे थे।
विज्ञापन

संजीव घारू ने प्रत्येक सफाई दरोगा एवं कर्मचारी से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। कर्मचारियों ने ईएसआई कार्ड जारी न होने, लंबित एरियर के भुगतान, वर्षा ऋतु के अनुरूप सुरक्षा उपकरणों की कमी, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के अभाव तथा ड्यूटी के दौरान दुर्घटना होने पर आर्थिक सहायता समय पर उपलब्ध न होने जैसी महत्वपूर्ण समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। कर्मचारियों ने अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित एक विस्तृत मांग-पत्र भी आयोग के सदस्य को सौंपा।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से उन कर्मचारियों के मामलों की समीक्षा की जो ड्यूटी के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुए, लेकिन अभी तक उन्हें नियमानुसार आर्थिक सहायता प्राप्त नहीं हुई। उन्होंने निर्देश दिए कि पात्र कर्मचारियों को सरकार के निर्धारित नियमों के अनुसार तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए। इस बैठक में जिला नगर आयुक्त अमन कुमार, नगर परिषद चेयरपर्सन माफी ढांडा, कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार, सचिव अरविंद कुमार, हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य रेखा रानी, जिला अध्यक्ष रमेश सैनी, सफाई निरीक्षक प्रदीप कुमार सहित नगर परिषद एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें