फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेकेदार पर फायर करने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 01 Apr 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते दिनों शराब ठेकेदार पर फायर घायल करने के आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया है। आरोपी गगनदीप उर्फ गग्गी घुम्मन पिहोवा का रहने वाला है। शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

शहर चौकी इंचार्ज राम किशन ने बताया कि 25 मार्च को शराब ठेकेदार जसबीर सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 24 मार्च की रात को जब वह अनाजमंडी स्थित अपने दफ्तर से बाइक पर घर लौट रहा था तो अचानक 4 युवकों ने उस पर फायर कर दिया। जिससे वह घायल हो गया।

गोली की आवाज सुनकर आसपास के कुछ लोग मौके पर पहुंच गए थे। जिसके बाद सभी हमलावर भाग निकले थे। उन्होंने बताया कि गत दिवस सीआईए टू की टीम ने गश्त के दौरान बस अड्डा मोरथली के पास से एक युवक गगनदीप को एक देसी पिस्टल जिसमें एक जिंदा कारतूस भरा हुआ था, के साथ काबू किया था। जिसे आज कोर्ट में पेश किया गया और आगे की तफ्तीश के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें