फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसा रोड की निशानदेही पर भड़के दुकानदार, किया प्रदर्शन

Sat, 01 Apr 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
shopkeepers performed - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झांसा रोड को फोरलेन करने के लिए की गई निशानदेही और सड़क के निर्माण कार्य पर दुकानदारों ने सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। इसमें भेदभाव के आरोप लगाते हुए शुक्रवार को दुकानदार भड़के उठे और जमकर प्रदर्शन किया।  
विज्ञापन


दुकानदार मदन मोहन, हरजीत सिंह, वेद प्रकाश भाटिया, सुरेश चंद, ओमप्रकाश जांगड़ा, राजकुमार धीमान, रोशन लाल धीमान, महेश अरोड़ा, उषा रानी, बलदेव राज, कृष्ण अरोड़ा, अशोक ने आरोप लगाया कि प्रशासन व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की मिलीभगत के  चलते मां भद्रकाली मंदिर से लेकर सरस्वती पुल तक की फोर लेन सड़क का गलत निशानदेही पर निर्माण कार्य चला हुआ है। दुकानदारों का आरोप है कि झांसा रोड को फोर लेन बनाने के लिए गलत निशानदेही व प्रशासन कुछ सत्ताधारियों के साथ मिलीभगत करके उनकी दुकानें गिराने की कोशिश कर रहे है।

उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा 88 फुट की चौड़ाई में निर्माण कार्य चला हुआ है। यह सड़क पहले भी दो बार बन चुकी है। जिसकी जमीन दुकानों की साइड से दी गई थी, लेकिन अबकी बार भी कुछ अधिकारियों की मिलीभगत के चलते प्रशासन व अधिकारी दुकानों की साइड 24 फुट पश्चिम में जगह निकाल रहे है। जो सही रुप से दुकानों की दूसरी साइड से निकलेगी। वही बिजली विभाग के द्वारा भी गलत निशानदेही केे आधार पर ही बिजली के खंभे लगाने शुरू कर दिए, और पानी की पाइप लाइन भी बिना पैमाईश के बिछा दी गई है। दुकानदारों ने कहा कि वो सड़क के निर्माण कार्य से संबंधित सीएम विंडो व थानेसर के विधायक के पास भी कई बार गुहार लगा चुके है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला, अगर अब भी कोई कार्रवाई नहीं की गई तो केंद्रीय मंत्री को गुहार लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें