फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथित प्रेमी से तंग आकर महिला ने जहरीला पदार्थ निगल दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इस्माईलाबाद। कथित प्रेमी से तंग आकर 28 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ निगल आत्महत्या कर ली। इससे पहले महिला ने कथित प्रेमी को वाइस मैसेज भेजा था। महिला के कथित प्रेमी पर अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। घटना इस्माईलाबाद के गांव ठसका मीराजी की है। पुलिस ने पति की शिकायत पर गांव सलपानी कला निवासी आरोपी चमकार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया गया कि उसकी पत्नी गांव में ही ब्यूटी पार्लर का काम करती थी। उन्हें इस घटना के बाद पता चला कि उसकी पत्नी का गांव सलपानी कला वासी चमकार के साथ अफेयर था। आरोप लगाया कि चमकार सिंह उसकी पत्नी के पास फोन करके अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर प्रताड़ित कर रहा था।
विज्ञापन

आखिर में चमकार की हरकतों से तंग आकर उसकी पत्नी ने शनिवार को जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर अवस्था में वे उसे कुरुक्षेत्र के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां सोमवार रात करीब एक बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया गया कि महिला के चार बच्चे हैं, जिनमें सबसे छोटा एक साल का है।
जहर निगलने से पहले महिला ने कथित प्रेमी के पास वाइस मैसेज भी भेजा था, जिसमें मैं तेरत कोई डराबे नी दे रही, मेरा आज तेरे कारण दिमाग खराब हो रा सै। आज मैं तेर त यह काम कर क दिखाऊंगी। मेरे बच्चे तेरे कारण रुलेंगे, तू खुश र बस..। पुलिस ने महिला का फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस रिकार्डिंग की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जगदीश टामक ने कहा कि पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर आरोपी चमकार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर किया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें