फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राकृतिक खेती को अपनाएं किसान : नायब सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/लाडवा। हमारी आने वाली पीढ़ी सशक्त और मजबूत हो, इसके लिए हमें प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ना होगा। किसानों को अपनी फसलों में रासायनिक खादों और कीटनाशकों का अत्यधिक उपयोग करने से भी बचना चाहिए। प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने हेतु हरियाणा सरकार किसानों को एक देसी गाय की खरीद पर 30 हजार रुपये तक की सब्सिडी प्रदान कर रही है।
विज्ञापन

ये विचार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने व्यक्त किए। वे सोमवार को गांव बिहोली में राजकीय पशु चिकित्सा पाॅलीक्लिनिक के उद्घाटन के उपरांत संबोधन कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने गांव के विकास कार्यों के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि दुधारू पशुओं की कीमत लाखों में है। भूमिहीन और छोटे किसानों के लिए इतने महंगे पशु के स्वास्थ्य की चिंता रहती है। ऐसे में पशु चिकित्सा संस्थानों का महत्व बहुत बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि इस समय सिरसा, जींद, रोहतक, भिवानी, सोनीपत और रेवाड़ी में पॉलिक्लिनिक स्थित हैं। अब यह सातवां केंद्र बन गया है। इस समय 49 राजकीय पशु चिकित्सालय एवं 72 राजकीय पशु औषधालय चल रहे हैं। इनमें पशु चिकित्सकों के 51 पदों में से 47 पद तथा वीएलडीए के 130 में से 119 पद भरे हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में राज्य में लगभग 650 गोशालाएं खोली गई हैं। वर्ष 2014 से पहले गोशालाओं के लिए सरकार का बजट मात्र दो करोड़ रुपये था, जबकि आज वर्तमान सरकार ने इस बजट को बढ़ाकर 500 करोड़ रुपये से अधिक किया है ताकि कोई भी गोवंश बेसहारा न रहे। उधर कृषि एवं पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि राज्य सरकार न केवल पारंपरिक खेती को बढ़ावा दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें