फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सब्जियों से ले सकते हैं अच्छी आय, सब्जियों के लिए कम जगह में भी अच्छी पैदावार

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार बरसात तथा मौसम परिवर्तन से इस बार आलू की फसल और गेहूं की बुआई में देरी संभावित है। अभी धान की कटाई चल रही है। कृषि के जानकारों के अनुसार अक्तूबर महीने में मौसम की स्थिति के अनुसार किसानों के लिए कम समय में अधिक मुनाफा कमाने के लिए सब्जियों की खेती करना काफी फायदेमंद रहता है। उनका मानना है कि कम जगह पर भी कई तरह की सब्जियों की खेती करके किसान अच्छा लाभ कमा सकते हैं। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीबी सिंह ने बताया कि देश में सब्जी उत्पादन को बढ़ाने के लिए भारतीय सब्जी अनुसंधान केंद्र की स्थापना की गई है। इसके अंतर्गत उद्यानिकी फसलों में सब्जियों का बढ़ावा दिया जाता है। उन्होंने बताया कि किसान अक्तूबर महीने में कई सब्जियों की खेती करके अच्छा लाभ कमा सकते हैं।
विज्ञापन

डॉ. सिंह के अनुसार इस महीने में ब्रोकोली, फूलगोभी, आलू, टमाटर, मटर, मूली, पालक, पत्ता गोभी, धनिया, आलू, सौंफ के बीज, गाजर, शलगम इत्यादि की खेती की जा सकती है। ब्रोकली गोभी की मर्केट में अच्छी डिमांड बन रही है। ब्रोकली गोभी वर्गीय सब्जियों के अंतर्गत एक प्रमुख सब्जी है। यह एक पौष्टिक इटालियन गोभी है। जिसे प्रमुख तौर पर सलाद, सूप, व सब्जी के रूप में प्रयोग किया जाता है। उन्होंने किस्मों के बारे में बताया कि ब्रोकली दो तरह की होती है स्प्राउटिंग ब्रोकली एवं हेडिंग ब्रोकली। इसमें से स्प्राउटिंग ब्रोकली का प्रचलन अधिक है।
डा. सिंह ने बताया कि हेडिंग ब्रोकली बिलकुल फूलगोभी की तरह होती है, इसका रंग हरा, पीला अथवा बैंगनी होता है। हरे रंग की किस्म ज्यादा लोकप्रिय है। इसमें विटामिन, खनिज लवण (कैल्शियम, फास्फोरस एवं लौह तत्व) प्रचुरता में पाए जाते हैं। ब्रोकली की सितंबर मध्य से नवंबर के शुरू तक पौध तैयारी की जा सकती है। बीज बोने के लगभग 4 से 5 सप्ताह में इसकी पौध खेत में इसकी रोपाई की जा सकती है। इसकी नर्सरी ठीक फूल गोभी की नर्सरी की तरह तैयार की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें