फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जहर खाने वाले किसान की अस्पताल में हुई माैत

विज्ञापन
लाडवा। पीजीआई में उपचार के दौरान लाभ सिंह। फाइल फोटो - फोटो : Samvad
विज्ञापन
लाडवा। क्षेत्र के गांव हलालपुर के एक किसान ने जहरीला पदार्थ खाने के बाद उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इससे परिजनों में गहरा रोष फैल गया। उन्होंने इस मौत के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग करते हुए शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। देर रात तक परिजन रोष जताते रहे।
विज्ञापन

डीएसपी निर्मल सिंह ने समझाने का प्रयास किया। 5 अप्रैल को गांव के करीब 45 वर्षीय लाभ सिंह ने जहरीला पदार्थ खा लिया था जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। लाडवा के अस्पताल से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। सोमवार देर रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
परिजनों ने आरोप लगाए कि इससे पहले 10 अप्रैल को उसने पुलिस के समक्ष बयान दिए कि संदीप पजेंटा व मेघराज ने उससे 25 लाख रुपये ले लिए और सौदे के अनुसार जमीन के दस्तावेज नहीं दिए।
विज्ञापन

इसके बावजूद वे उससे दोबारा पैसे की मांग करने लगे जिससे वह आहत हुआ। पुलिस ने बयान दिए जाने के बाद भी आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की और मिलीभगत करते हुए उन्हें ढील दी। पुलिस समय पर कार्रवाई करती तो शायद लाभ सिंह की जान बच सकती थी। शव पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को गांव पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। सूचना मिलने पर एसएचओ गुरनाम सिंह व डीएसपी निर्मल सिंह टीम के साथ पहुंचे तो परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन देर रात तक वे आरोपियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें