फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: छात्र आत्महत्या मामले में परिजनों का एसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिहोवा में लगभग डेढ़ महीने पहले दसवीं कक्षा के 14 वर्षीय छात्र ने अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। मृतक के पास से बरामद सुसाइड नोट में उसने अपने स्कूल के एक शिक्षक पर प्रताडऩा का आरोप लगाया था। इस मामले में कोई कार्रवाई न होने से नाराज मृतक के परिजनों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और एसपी से मुलाकात कर त्वरित कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मृतक के पिता संजीव कुमार और माता भावना ने बताया कि डेढ़ महीने बीतने के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि एसपी से मुलाकात के दौरान भी उन्हें कोई स्पष्ट आश्वासन नहीं मिला। परिजनों ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस जल्द कार्रवाई नहीं करती, तो वे उच्च अधिकारियों और आयोग से संपर्क करेंगे व धरना-प्रदर्शन करने की बात भी कही। परिजनों का आरोप है कि शिक्षक की प्रताडऩा के कारण उनके बेटे ने यह कठोर कदम उठाया। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है, लेकिन परिजन त्वरित न्याय की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें