फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रामरतन हत्याकांड.. भड़के परिजन, पहले थाना फिर डीसी कार्यालय घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रामरतन हत्या के मामले ने उस समय तूल पकड़ लिया जब सोमवार को मृतक के परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़ गए। गुस्साए परिजनों ने पहले केयूके थाना और फिर डीसी कार्यालय को घेरा। सुबह 11 बजे से लेकर शाम चार बजे तक धरना जारी रखा और जमकर रोष जाहिर जताया। इस दौरान मृतक की पत्नी रीटा देवी, पिता पूर्ण सिंह और सास केला देवी बिलखते हुए न्याय की गुहार लगाते रहे। आक्रोशित परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार न करने और सड़क जाम करने की धमकी दी। पुलिस ने परिजनों को सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिया, जिसके बाद परिजनों ने डीसी कार्यालय के बाहर धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान परिजनों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और गांव के सरपंच पर आरोपियों को छिपाने का आरोप लगाते हुए उन्हें बर्खास्त करने की मांग की। परिजनों के अनुसार 28 मई को रामरतन के बेटे का किरमच गांव में चल रहे सर्कस के दौरान आरोपियों के बच्चों से विवाद हो गया था। इसके बाद आरोपियों ने रामरतन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था, जिससे वह घायल हो गया था। उसका पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार चल रहा। रविवार को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी।


मां बचनी देवी को सदमा
रामरतन की 70 वर्षीय मां बचनी देवी को शाम तक बेटे की मृत्यु की खबर नहीं दी गई थी। उन्हें बताया गया कि रामरतन का इलाज चल रहा है। जब उन्हें सच्चाई पता चली तो वह सदमे में चक्कर खाकर गिर पड़ीं।
विज्ञापन



पिता बोले, आरोपियों को मिल रहा संरक्षण
मृतक पिता पूर्ण सिंह ने आरोप लगाया कि हत्या करने के आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और पहले भी गांव में कई अपराध कर चुके हैं। आरोप लगाए कि सरपंच ने आरोपियों को छिपाने में मदद की है। पूर्ण सिंह ने एक फोटो दिखाते हुए कहा कि आरोपी सरेआम हथियार लहराते हैं। हमें परिवार की सुरक्षा का डर है।


आरोपी जल्द हिरासत में होंगे : दिनेश
केयूके थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। मृतक के शव का चंडीगढ़ में पोस्टमार्टम करवाने के बाद एलएनजेपी नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मंगलवार को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें