फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बार एसोसिएशन के चुनाव ईवीएम से कराए जाने पर उपायुक्त का जताया आभार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला बार एसोसिएशन के 11 सितंबर को हुए चुनाव में पहली बार ईवीएम का इस्तेमाल किए जाने पर चुनाव अधिकारियों ने जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा का आभार जताया और कहा कि बार एसोसिएशन के चुनाव में ईवीएम से मतदान की नई परंपरा शुरू हुई है। उम्मीद है कि अब इसे आगे भी जारी रखा जाएगा। इससे पहले बार एसोसिएशन के चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से होते रहे हैं।
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि बदलते दौर में तकनीक को अपनाना भी जरूरी है। तकनीक के इस्तेमाल से चुनाव प्रक्रिया को आधुनिक बनाया जा सकता है। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव 11 सितंबर को हुए थे, इसमें सहदेव रढान ने प्रधान पद पर जीत हासिल कर प्रधानी का ताज अपने नाम किया था।

ईवीएम से चुनाव कराए जाने को चुनाव अधिकारी रहे विनय मोहन आश्री, सहायक चुनाव अधिकारी विजेंद्र बांगड़, बीएस अनेजा व रेखा देवी ने एक नई पहल बताया। उनका कहना था कि जब किसी व्यवस्था में बदलाव की शुरुआत होती है तो उसे आगे बढ़ाना भी जरूरी होता है। पहली बार ईवीएम से चुनाव होने के बाद उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में भी इसी व्यवस्था के तहत मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें