फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कांग्रेस पदाधिकारी व छात्र नेता पुलिस ने हिरासत में लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दिल्ली में चल रहे आंदोलन के बीच धर्मनगरी में भी शुक्रवार को हलचल दिखाई दी। पुलिस ने कई कांग्रेस पदाधिकारियों व एक छात्र नेता को हिरासत में ले लिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मेवा सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने युवा अध्यक्ष कुलदीप हथीरा व पिहोवा अध्यक्ष गगनदीप संधू को हिरासत में लिया गया है। वहीं छात्र नेता भारत बराड़ को भी हिरासत में लिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार अपनी कमियों के चलते डरी हुई है। सरकार में जनता के गुस्से का सामना करने का साहस नहीं है, जिसके चलते ही पुलिस बल से आवाज दबाने में लगी है, लेकिन इस तरह से आमजन की आवाज नहीं दबाई जा सकती। मेवा सिंह ने कहा कि अब पूरे देश की जनता खड़ी हो चुकी है और भाजपा सरकार को जवाब देना ही होगा। उन्होंने कहा कि वोट चोरी कर बनी सरकार इस आंदोलन को दबाने के लिए हर संभव प्रयास में लगी है जबकि जनता का गुस्सा बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें