बीते दिनों चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में कई छात्राओं की आपत्तिजनक वीडियो वायरल किए जाने के मामले में भगवान परशुराम स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन ने कड़ी निंदा की है। छात्रों ने प्रदर्शन कर रोष जताया और कहा कि छात्राओं की सुरक्षा का कार्य यूनिवर्सिटी प्रशासन का ही है, जिसमें यूनिवर्सिटी प्रशासन पूर्णता असफल है।
देखा जा रहा है कि सरकारी स्कूलों कि तरह विश्वविद्यालय भी देश को अच्छे नागरिक देने मे विफल हो रहे हैं। राज्य मीडिया प्रभारी गोपाल पंडित ने शिक्षा के महत्व के बारे भी बात की जिस प्रकार एक पढ़ी लिखी लड़की द्वारा जो ये कार्य किया गया है, इससे पता लगता है कि शिक्षण संस्थानों मे शिक्षा का स्तर कितना गिर चुका है । सरकार को इस बात पर ध्यान देना चाहिए और शिक्षा में पश्चिमी शिक्षा बंद कर दोबारा गुरुकुल शिक्षा कि तरफ लौटना चाहिए, ताकि शिक्षा का स्तर उठ सके । इस मौके पर बीपीएसओ ने प्रशासन से मांग की दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। जो भी वीडियो वायरल हुई है उसको सभी साइट से डिलीट करवाई जाए ।