कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों की चिंता बढ़ती नजर आ रही है। इस बार प्रतिस्पर्धा इतनी कड़ी है कि 90 फीसदी अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों का भी बीसीए सहित अन्य पाठ्यक्रमों में दाखिला होना असंभव लग रहा है। मंगलवार रात 12 बजे तक बीए की कुल सीट पर जहां 10 गुना आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं बीकॉम में 12 गुना तो बीसीए में सबसे ज्यादा 17 गुना आवेदन हासिल हुए हैं।
इनके अलावा भी बीए एलएलबी सहित अन्य पाठ्यक्रम ऐसे हैं, जिनमें एक-एक सीट पर कड़ा मुकाबला होगा। आवेदन प्राप्त होने के बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी आवेदनों की छंटनी करने में जुट गए हैं। वहीं, विद्यार्थी भी पहली कट ऑफ लिस्ट जारी होने का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद से कई ज्यादा आवेदन से जहां शिक्षक व कर्मचारियों का काम बढ़ गया है, वहीं उससे कई ज्यादा विद्यार्थियों की चिंता बढ़ी हुई है। पहले जहां 12वीं कक्षा में 75 फीसदी अंक आने पर भी दाखिला हो जाता था तो इस बार 90 फीसदी अंक लिए बैठे विद्यार्थियों को भी दाखिला होगा या नहीं होगा ये चिंता सता रही है। विवि की ओर से सात सितंबर को सुबह पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
बता दें कि निर्धारित समय तक आईआईएचएस के 26 पाठ्यक्रमों की 1580 सीट पर कुल 8578 इच्छुक विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। वहीं, यूटीडी (यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट) के यूजी और इंटीग्रेटेड कोर्स की 596 सीट पर 2919 आवेदन प्राप्त हुए हैं। संवाद
इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज के विभिन्न पाठ्यक्रम
कोर्स---------------सीट---------------आवेदन
बीए (सामान्य)-------280--------------2699
-बीकॉम--------------120-------------1439
-बीएससी नॉन मेडिकल--320-------------2009
-बीसीए---------------40-------------692
-बीएससी मेडिकल----120--------735
-बीए ऑनर्स अंग्रेजी----40--------290
-अर्थशास्त्र ऑनर्स---20----------229
-ऑनर्स संस्कृत-----20----------40
-ऑनर्स संगीत------20----------63
-बीटीएम-----45------------59
-दर्शनशास्त्र ऑनर्स------20--------45
-बीए वोकेशनल---------30-------46
-बीएससी होम साइंस------40-------75
-एमएससी इंजीनियरिंग फिजिक्स---- 20----55
-एमएससी बायोटेक्नोलॉजी----20----72
-एमएससी ऑनर्स इकोनॉमिक्स---20---30
यूटीडी के विभिन्न पाठ्यक्रमों की कुल सीट पर आए आवेदन
-कोर्स------------------------सीट-------आवेदन
-बीए एलएलबी----------------112----- --1317
-बीए मास कॉम-----------------50---------234
-बीएससी ग्राफिक्स एंड एनीमेशन---40--------127
-बीएससी मल्टीमीडिया----------40-------112
-बीएफए---------------------50--------386
-बीबीए ऑनर्स---------------50-------376
-एमबीए (पांच वर्षीय)-----60--------187
-बीएचएम एंड सीटी--------40-------75
-बीएसीसी प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग--40----38
-एमटेक (पांच वर्षीय)-----24-----13
-एमपीए ऑनर्स (पांच वर्षीय)--40----54
नोट:-इसके अलावा एडिशनल सीट की एक अक्तूबर को लिस्ट जारी की जाएगी। इसमें चयनित विद्यार्थी 5 अक्तूबर तक फीस का भुगतान कर दाखिला ले सकते हैं।
एडमिशन शेड्यूल यूजी एंड इंटीग्रेटेड कोर्स
लिस्ट-----------------तारीख------------------फीस का भुगतान
-पहली लिस्ट------ 06 सितंबर------------------08 सितंबर तक
-दूसरी लिस्ट-------10 सितंबर------------------14 सितंबर तक
-तीसरी लिस्ट------16 सितंबर------------------20 सितंबर तक
-अंतिम लिस्ट------28 सितंबर------------------30 सितंबर तक
बी फार्मेसी एवं बी फार्मेसी लेटरल एंट्री में दाखिले के लिए बढ़ी आवेदन तिथि
उधर, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बीफार्मेसी कोर्स में दाखिले के लिए हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षण सोसायटी, पंचकूला की तरफ से 19 सितंबर तक आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक विद्यार्थी विद्यार्थी बी फार्मेसी में दाखिले के लिए 9 सितंबर तक, तो बी फार्मेसी लेटरल एंट्री के लिए 19 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। फार्मेसी संस्थान के निदेशक डॉ. एसी राणा ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी फार्मेसी में दाखिला हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षण सोसायटी, पंचकूला के द्वारा संचालित किया जा रहा है। इसमें दाखिले के लिए छात्र (www.onlinetesthry.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थी विस्तृत जानकारी के लिए आवेदनकर्ता www.hstes.org.in पर लाग इन कर सकते हैं।