फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 मार्च तक ऑनलाइन किया जाएगा रोजगार मेले का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला रोजगार कार्यालय एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूईआईजीबी द्वारा 15 मार्च तक ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। साक्षात्कार का स्थान और समय नियोक्ता द्वारा स्वयं निर्धारित किया जाएगा और आवेदकों को रोजगार कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है। रोजगार मेले में भाग लेने के लिए पंजीकरण भी 15 मार्च तक चलेगा।
विज्ञापन

यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी नीरज जिंदल ने दी। उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में सभी 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई और अन्य डिप्लोमा धारक आवेदक भाग लेने के पात्र हैं। अधिक जानकारी के लिए संबंधित रोजगार कार्यालय में सुबह नौ से शाम पांच बजे तक संपर्क किया जा सकता है। नौकरी चाहने वालों के लिए विभाग की वेबसाइट एआरईएक्स.जीओवी.इन पर अपना नाम दर्ज करवाएं तथा इस वेबसाइट पर जॉब फेयर के लिए अप्लाई करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें