फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी भी विश्वविद्यालय की उन्नति व प्रगति के अधिकारियों व कर्मचारियों पर करती है निर्भर: प्रो.सचदेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
किसी भी विश्वविद्यालय की उन्नति व प्रगति वहां के शिक्षकों, अधिकारियों व कर्मचारियों पर निर्भर करती है। विश्वविद्यालय के कर्मचारियों व अधिकारियों को अपना कार्य ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ लगन के साथ करना चाहिए। यह कहना है कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा का। वे बुधवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग, प्लानिंग एवं मॉनिटरिंग सेल द्वारा विश्वविद्यालय के उप-कुलसचिव, सहायक कुलसचिव, पीएस, अधीक्षक, उप अधीक्षक, प्रबंधक (प्रकाशन और मुद्रण) अधिकारियों की कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए साप्ताहिक रिफ्रेशर कोर्स के उद्घाटन अवसर पर संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय अपने शिक्षकों व कर्मचारियों की कड़ी मेहनत के परिणाम स्वरूप ही ए-प्लस ग्रेड व शिक्षा व शोध के क्षेत्र में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त विश्वविद्यालय है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता केयू के पूर्व परीक्षा नियंत्रक डॉ. वाईपी गोस्वामी ने विश्वविद्यालय आचार संहिता, हरियाणा सिविल सेवा नियम के बारे में विस्तार से बताया कि किस प्रकार से कार्य की गोपनीयता बनानी चाहिए।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा ने कहा कि हम सभी को इस विश्वविद्यालय के चहुंमुखी विकास के लिए मिलकर कार्य करना होगा तभी हम भविष्य में आने वाली चुनौतियों का सामना कर सकेंगे। ट्रेनिंग, प्लानिंग एवं मॉनिटरिंग सेल के नोडल ऑफिसर डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि तीन मार्च को नियम और सजा पर व्याख्यान होगा। इस मौके पर एचआरडीसी की निदेशिका प्रो. सुदेश, डॉ. हुकम सिंह व डॉ. सुनील ढुल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें