फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मियों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले माह गांव बारना में बिजली चोरी पकड़ने गए कर्मचारियों के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की थी। इस मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर सोमवार को ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर दो घंटे कार्य ठप रखा। प्रदर्शन की अध्यक्षता सर्कल सचिव सुशील कुमार ने की।
विज्ञापन

सुशील कुमार ने कहा कि अब तक पुलिस की ओर से एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों उनके साथी कर्मचारी को बंधक बनाकर पोल से बांधकर पीटा गया था। इससे बिजली कर्मचारियों में गहरा रोष है। यूनियन का कहना है कि जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए अन्यथा यह प्रदर्शन बड़े स्तर पर किया जाएगा जिसका जिम्मेदार प्रशासन होगा। वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीसीआर सुबह-शाम बारना गांव का दौरा कर रही है, लेकिन सभी आरोपी गांव से फरार हैं। इसके अलावा सभी आरोपियों के मोबाइल नंबर बंद हैं। कई बार गांव का दौरा किया जा चुका है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं।
आरोपियों को जल्द पकड़ा जाए: कर्ण सिंह भोरिया
बिजली निगम के एसई कर्ण सिंह भोरिया ने बताया कि बारना में बिजली कर्मचारियों के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर पुलिस को मामला सौंपा जा चुका है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें