फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्रत्याशियों को आज बांटे जाएंगे चुनाव चिह्न

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (एचएसजीएमसी) के चुनाव को लेकर प्रत्याशी चुनाव प्रचार कर रहे हैं। आज वीरवार को प्रशासन ने दोपहर तीन बजे तक नामांकन वापस लेने का समय दिया है।
विज्ञापन

उसके बाद उनको चुनाव चिह्न दिए जाएंगे। बताते चलें कि जिला कुरुक्षेत्र के पांच वार्ड पिहोवा, शाहाबाद, लाडवा, मुर्जतापुर और थानेसर से आठ महिलाओं समेत 40 लोगों ने नामांकन दाखिल किया था। 30 दिसंबर को उन नामांकन पत्रों की छंटनी कार्य किया गया, जिसमें सभी का नामांकन ठीक मिला था।
प्रशासन की ओर से नामांकन वापस लेने के लिए दो दिसंबर दोपहर तीन बजे तक का समय दिया गया है। उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि नामांकन वापसी के लिए दो जनवरी दोपहर तीन बजे तक समय दिया गया है। उसके बाद चुनाव चिह्न का आबंटन किया जाएगा। मतदान 19 जनवरी को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा। उसके बाद मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें