कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम को लेकर शहर में निमंत्रण देते महासभा के सदस्य। स्वयं
- फोटो : samvad
कुरुक्षेत्र। विभाजन विभीषिका दिवस पर पंचायत भवन में शुक्रवार को सम्मान व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा। कार्यक्रम में विभाजन के दौरान विस्थापन की पीड़ा झेलने वाले बुजुर्गाें का सम्मान होगा। विभाजन की त्रासदी में प्राण गंवाने वाले या बाद में दिवंगत विभाजन पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
कार्यक्रम पंजाबी बिरादरी महासभा करेगी। संयोजक पंकज अरोड़ा, वरिष्ठ उप प्रधान कृष्ण धमीजा, उपप्रधान राकेश अरोड़ा, उप प्रधान डॉ. राजेश वधवा कोषाध्यक्ष ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त 1947 की विभाजन विभीषिका केवल इतिहास का एक अध्याय नहीं, लाखों परिवारों की पीड़ा, संघर्ष और त्याग की जीवंत स्मृति है। असंख्य परिवारों ने घर-बार, जन्मभूमि, संपत्ति और अपनों को छोड़कर अनजान स्थानों पर नई जिंदगी की शुरुआत की। नगर के 65 बुजुर्गों को सम्मानित करने की योजना है। जो 80 वर्ष का बुजुर्ग महिला या पुरुष है, वह सभा से संपर्क करके पंजीकरण करा सकता है।
सह संयोजक अनिल कपूर और सुनील मुंजाल ने कहा कि विशेषकर पंजाबी समाज के बुज़ुर्गों ने विस्थापन का असहनीय दर्द सहने के बावजूद परिश्रम और साहस से नई बस्तियां बसाते हुए देश के पुनर्निर्माण में योगदान दिया। उस पीढ़ी के संघर्ष और योगदान को सम्मान देना तथा नई पीढ़ी को विभाजन की पीड़ा और उससे मिली सीख से परिचित कराया जाएगा। इस अवसर पर श्याम अहूजा, महेश अरोड़ा, राकेश अरोड़ा, पंकज बजाज, ललित चावला, राजेश अरोड़ा, धर्मेंद्र सचदेवा, रजनीश ढींगरा, चरणजीत गाबा, अशोक मेहता, गुलशन गाबा, संजय और प्रवेश अरोड़ा सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद