फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: सीढ़ी हाईवोल्टेज लाइन से छुई, 25 वर्षीय युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत

Thu, 13 Aug 2026 11:13 PM IST
मयूर शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, कुरुक्षेत्र

सार

मृतक की पहचान अमरगढ़ मझाड़ा निवासी गौरव पांचाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गौरव ठेकेदार के साथ बिजली का काम करता था। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरुक्षेत्र की कंग कॉलोनी में वीरवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक लोहे की करीब आठ से 10 फुट लंबी सीढ़ी लेकर जा रहा था। इसी दौरान सीढ़ी मकान के पास से गुजर रही हाईवोल्टेज बिजली लाइन के संपर्क में आ गई। करंट लगने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अमरगढ़ मझाड़ा निवासी गौरव पांचाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गौरव ठेकेदार के साथ बिजली का काम करता था। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


परिवार में इकलौता कमाने वाला था गौरव

परिजनों के अनुसार गौरव परिवार का इकलौता कमाने वाला था। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। छोटा भाई राहुल अभी पढ़ाई कर रहा है, जबकि मां मूक-बधिर हैं। ऐसे में गौरव ही परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी संभाल रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गीली सीढ़ी बिजली की हाईवोल्टेज लाइन से छूने के कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

थाना शहर प्रभारी नरेश ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शुक्रवार को युवक का पेास्टमार्टम करवाया जाएगा। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मौका निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए गए हैं। परिजनों व साथ काम करने वाले लोगों के बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जिला कष्ट निवारण कमेटी में शहरवासियों ने शहर की कॉलोनियों में नीचे लटकते हुए तारों व घर के बिल्कुल नजदीक से निकलने वाली लाइनों को ठीक करने के लिए कई बार गुहार लगा चुके हैं। हर बार मंत्री के सामने बिजली निगम जल्द लटकते तारों को बदलने व मकानों के बिल्कुल करीब से निकल रही लाइनों को हटाकर दूर करने का आश्वासन दे चुका है, परंतु हकीकत में जमीन पर आज तक इसका सर्वे तक नहीं हो पाया है। लाइनें दुरूस्त करने की बात तो दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें