लाडवा। विजेता खिलाड़ियों के साथ कोच व अन्य। संवाद
लाडवा। नवीन जिंदल शूटिंग रेंज के छात्रों ने हरियाणा राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रतियोगिता में 10 छात्रों ने भाग लिया था जिनमें से आठ छात्रों का प्री-नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। नरेंद्र शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता 1 से 10 जुलाई तक नई दिल्ली में आयोजित की गई थी, जिसमें स्कूल के 10 छात्रों ने भाग लिया। इनमें से आठ छात्रों का चयन प्री-नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है।
इस प्रदर्शन पर स्कूल के अध्यक्ष पवन गर्ग ने विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि उन्होंने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि मेहनत और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। प्रधानाचार्य नरेंद्र शर्मा ने भी छात्रों को दिल से बधाई दी और कहा कि यह सफलता छात्रों की लगन, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।