फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का होगा समाधान, फोरम की बैठक आज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बिजली संबंधी उपभोक्ताओं की शिकायतों का शीघ्र निवारण के लिए एससी ऑपरेशन सर्कल के चेयरमैन की अध्यक्षता में उपभोक्ता फोरम की बैठक आज मंगलवार को होगी।अधीक्षक अभियंता मदन गोपाल जिंदल ने कहा कि यह बैठक सेक्टर-8 एसई ओपी सर्कल यूएचबीवीएन में सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक होगी। इस बैठक में बिजली संबंधित वह समस्याएं सुनीं जाएंगी, जिनका एसडीओ सहित स्थानीय अधिकारियों से मिलने उपरांत भी कोई समाधान नहीं हो रहा है। ऐसे सभी उपभोक्ता अपनी समस्याओं को इस फोरम के समक्ष रख सकते है। उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं के दो वर्ष से पहले के केस बिजली चोरी संबंधी मुकदमे कोर्ट में लंबित है, सुनवाई दरबार में नहीं होगी। उन्होंने बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि फोरम के समक्ष निर्धारित समय तक सेक्टर-8 विद्युत सदन में पहुंचकर बिजली संबंधी समस्याओं का शीघ्र निवारण करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें