प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एक टीम ने इस्माइलाबाद क्षेत्र के गांव अजरावर में मुकुल नामक एक वीजा एजेंट के घर पर छापेमारी की। मुकुल कई वर्षों से युवाओं को विदेश भेजने का काम कर रहा है। मुकुल इस्माइलाबाद में एक साइकिल स्टोर चलाता है और यहीं से वह अपना एजेंट का कारोबार भी चला रहा है।
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान घर को अंदर से बंद कर दिया गया है। न तो किसी को अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है और न ही कोई बाहर निकल रहा है। बताया जा रहा है कि मुकुल वर्तमान में विदेश में है, और उसके घर पर केवल उसके माता-पिता मौजूद हैं।
सूत्रों के अनुसार, मुकुल के खिलाफ अमृतसर में एक मामला दर्ज है, फिलहाल, प्रवर्तन निदेशालय और स्थानीय पुलिस इस मामले में कोई आधिकारिक बयान देने को तैयार नहीं है। ईटी की जांच अभी जारी है।