फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: दुष्यंत चौटाला बोले, मैदान में उतरे BJP, आप व INLD के प्रत्याशियों का कुरुक्षेत्र से नहीं कोई नाता

Fri, 03 May 2024 06:14 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

कुरुक्षेत्र में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जजपा ने कैथल के ही रहने वाले पाला राम सैनी को ही प्रत्याशी बनाया है और वे धनाढ्य प्रत्याशियों पर भारी पड़ेंगे। दुष्यंत ने कहा कि उक्त तीनों प्रत्याशियों के आने से यह सीट हॉट मानी जा रही है जबकि वास्तव में अब इसी क्षेत्र का प्रत्याशी आने से हॉट हुई है।
विज्ञापन
पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव में कुरुक्षेत्र के मैदान में भाजपा, इंडिया गठबंधन की ओर से आप व इनेलो ने जो प्रत्याशी उतारे हैं, उनका यहां से कोई नाता नहीं है। ये सिर्फ चुनाव जीतकर केंद्रीय सत्ता में शामिल होने के प्रयास में हैं, लेकिन यहां की जनता उन्हें स्वीकार नहीं करेगी। यह कहना है पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का। वह शुक्रवार को अपनी पार्टी जजपा की ओर से चुनाव मैदान में उतारे गए पाला राम सैनी का नामांकन भरवाने के लिए पहुंचे थे। इससे पहले उन्होंने सैनी समाज भवन में सभा को संबोधित किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यहां अधिकतर प्रत्याशी बाहर के ही जीतते रहे हैं और इस बार भी भाजपा, इंडिया गठबंधन व इनेलो से बाहर से ही प्रत्याशियों को उतारा है जबकि यहां के कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर दी गई। ये प्रत्याशी धन बल के आधार पर चुनाव जीतने की फिराक में हैं, लेकिन अब जनता स्थानीय प्रत्याशी को ही अपना प्रतिनिधित्व सौंपने का मन बना चुकी है।

विज्ञापन


जजपा ने कैथल के ही रहने वाले पाला राम सैनी को ही प्रत्याशी बनाया है और वे धनाढ्य प्रत्याशियों पर भारी पड़ेंगे। दुष्यंत ने कहा कि उक्त तीनों प्रत्याशियों के आने से यह सीट हॉट मानी जा रही है जबकि वास्तव में अब इसी क्षेत्र का प्रत्याशी आने से हॉट हुई है। उनके आने से उक्त तीनों प्रत्याशियों के चेहरे पर बौखलाहट दिखाई देने लगी है।

ऐसे में कार्यकर्ताओं के पास मौका है कि वे घर-घर जाकर बताएं कि इस बार कमेरे व धनाढ्य वर्ग के बीच लड़ाई है। जजपा की ओर से अब तक किए गए कार्यों व नीतियों  से लोगों को अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि किसी कार्यकर्ता को किसी से भी घबराने की जरूरत नहीं है। वहीं उन्होंने कहा कि पार्टी में आने-जाने वाले लोग रहेंगे, लेकिन हमें अपना कार्य लग्न से करना होगा।
विज्ञापन


इस दौरान पार्टी प्रदेशाध्यक्ष ब्रज शर्मा ने भी संबोधित किया और कहा कि इस बार चुनाव स्थानीय और बाहरी प्रत्याशियों के बीच होगा। इसमें स्थानीय को जीताने के लिए अगले 22 दिन कड़ा संघर्ष करना होगा। सबसे ज्यादा युवा वर्ग को अपने साथ जोड़ना होगा। इस दौरान प्रत्याशी पाला राम सैनी, जिलाध्यक्ष कुलदीप जखवाला ने भी संबोधित किया जबकि माया राम चंद्रभानपुर, रणधीर चीका, रणदीप सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें