फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा शक्ति टीम करेगी लोगों को जागरूक

विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक लेतीं एसपी डॉ. अंशु सिंगला। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला ने सोमवार को पुलिस लाइन में बैठक की। बैठक में महिला एवं बाल अपराध को रोकने के लिए दुर्गा शक्ति टीम की ओर से जागरूक करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा पुलिस अधिकारियों को अपराध और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति से काम करने के निर्देश दिए गए। साथ ही डायल 112 की सुविधा को बेहतर, सीएम विंडो पर पुलिस से संबंधित शिकायतों के निपटारे आदि चर्चा की गई।
एसपी डॉ. सिंगला ने मातहतों से कहा कि परिवार से संबंधित विवाद की शिकायत मिलने पर फरियादी को उसकी रसीद काटकर दी जाए। लंबित पारिवारिक विवादों का समयानुसार निपटारा किया जाए। क्षेत्र में चोरी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, एक्साइज एक्ट और धोखाधड़ी जैसी घटनाओं के अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई की जाए। पीओ, बेल जंपर, मोस्ट वांटेड अपराधियों औरा पैरोल जंपरों को गिरफ्तार करें। बगैर कागजात, नंबर व हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं होने पर वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत तुरंत कार्रवाई करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में चल रहे शराब के अवैध खुर्दों के खिलाफ कार्रवाई कर करें। बिना लाइसेंस व परमिट के अवैध तरीके से शराब बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस दौरान एसपी ने अच्छा कार्य करने पर थाना सदर पिहोवा प्रभारी निर्मल सिंह, थाना शहर थानेसर प्रभारी सीमा देवी, सेक्टर-7 चौकी प्रभारी सुनील दत्त,सतबीर सिंह और नवनीत सिंह को सम्मानित किया। बैठक में जिला स्तरीय पुलिस अधिकारी, थाना प्रबंधक, चौकी प्रभारी, सीआईए-1, सीआईए-2, एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसपी ने पुलिस लाइन परिसर का किया अवलोकन
बैठक के बाद एसपी ने पुलिस लाइन परिसर का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने बैरक और ऑडिटोरियम की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस लाइन में खाली जगह पर पौधे लगाने औरभवन की मरम्मत का कार्य कराने के आदेश भी दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें