फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: डीटीपी की टीम ने अवैध काॅलोनी में किए निर्माण को किया नष्ट

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अवैध​ निर्माण को नष्ट करती जेसीबी। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। करीब 4.5 एकड़ में पनप रही एक अवैध काॅलोनी में जिला प्रशासन की मदद से तोड़-फोड़ की कार्रवाई की गई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ डीटीपी की टीम ने रतनडेरा गांव स्थित इस काॅलोनी में बनी सड़कें, सीवरेज, मैनहोल और गेट के अवैध निर्माण को जेसीबी से हटाया।
विज्ञापन


डीटीपी विक्रम सिंह ने कहा कि विभाग के पास यह अवैध काॅलोनी के पनपने का मामला आया था जिसके बाद विभाग की ओर से भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों को एचडीआर एक्ट 1975 की धाराओं के तहत नोटिस जारी कर जरूरी अनुमति लेने के आदेश दिए गए थे। परंतु भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों ने न तो अवैध काॅलोनियों में किए जा रहे निर्माण को रोका और न ही विभाग से अनुमति प्राप्त की। इस पर कार्रवाई करते हुए विभाग की ओर से इन अवैध काॅलोनियों में निर्माण को नष्ट करने का काम किया है।

कुरुक्षेत्र। अवैध निर्माण को नष्ट करती जेसीबी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें