फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: डीटीपी ने दो अवैध कॉलोनियां ढहाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) की टीम ने गांव खेड़ी मारकंडा और अमरगढ़ मझाड़ा में विकसित हो रही दो अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की। गांव खेड़ीमारकंडा में हरिनगर के साथ एक अवैध कालोनी में साढ़े छह एकड़ में निर्मित मिट्टी की एक सड़क और अमरगढ़ मझाड़ा में प्रतापगढ़ रोड पर तीन एकड़ में पनप रही अवैध कॉलोनी में निर्मित चहारदीवारी, छह पक्की सड़क, सीवरेज-पानी आपूर्ति लाइन को बुलडोजर से ढहा दिया।
विज्ञापन

डीटीपी रोहित चौहान ने कहा कि विभाग के पास गांव खेड़ी मारकंडा और अमरगढ़ मझाड़ा में अवैध कॉलोनियों के पनपने का मामला आया था। इसके बाद विभाग की ओर से भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों को एचडीआर एक्ट 1975 की धाराओं के तहत नोटिस जारी करके जरूरी अनुमति लेने के आदेश दिए गए थे, मगर उन्होंने न तो अवैध कॉलोनियों में किए जा रहें निर्माण को रोका और न ही विभाग से अनुमति प्राप्त की। डीसी शांतनु शर्मा के आदेशानुसार कार्रवाई के लिए कृषि विभाग के बीएओ विनोद कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया था। कार्रवाई करते हुए कॉलोनियों से मिट्टी एक सड़क, छह पक्की सड़क, चहारदीवारी और सीवरेज-पानी की पाइप को जमींदोज कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें