फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीआर गाड़ी को नशे में धुत कार चालक ने मारी टक्कर, कर्मी जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
ढांड रोड पर नशे में कार चला रहे चालक ने गश्त कर रही पीसीआर गाड़ी को टक्कर मार दी। इससे पीसीआर का एक पुलिसकर्मी घायल हो गया और गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। घायल कर्मचारी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में सहायक उप निरीक्षक देशराज ने बताया कि वह पीसीआर गाड़ी पर बतौर प्रभारी तैनात है। छह जुलाई सुबह करीब ढाई बजे वह लोग पिहोवा-ढांड रोड पर गश्त कर रहे थे। पीसीआर को सिपाही नरेंद्र चला रहा था। वह अगली सीट पर बैठा हुआ था और एसपीओ गुलाब सिंह पीछे की सीट पर बैठा था। गश्त के दौरान ढांड रोड पर गांव अरनैचा के पास बने नहर के पुल के पास पिहोवा से आए एक तेज रफ्तार कार चालक ने उनकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। इससे उनकी गाड़ी नहर पर बने पुल के डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई और वह घायल हो गया। साथियों ने नीचे उतर कर चालक से बातचीत की तो कार चालक नशे में होने का पता चला। आरोपी की पहचान गुरपाल सिंह वासी मलिकपुर के रूप हुई। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें