फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आज से 48 घंटे की हड़ताल पर चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिलेभर के चिकित्सक 8 और 9 दिसंबर को एसएमओ की सीधी भर्ती व एसीपी के विरोध में पूर्ण रूप से हड़ताल पर रहेंगे। वहीं स्वास्थ्य विभाग जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों को इलाज दिए जाने के दावे कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि कुछ चिकित्सक हड़ताल पर रहेंगे। आदेश मेडिकल कॉलेज से भी चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

हड़ताल पर हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस (एचसीएमएस) एसोसिएशन ने शनिवार को बैठक कर रणनीति बनाई है। एसोसिएशन ने चेताया कि सरकार से एसोसिएशन की तीन दौर की वार्ता चली है लेकिन कोई हल नहीं निकला। इसे लेकर 8 व 9 दिसंबर को पूर्ण हड़ताल रखी जाएगी। अगर इस दौरान सरकार ने मांगें नहीं मानी तो 10 दिसंबर से चिकित्सक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। चिकित्सकों की मांगों में सीधी एसएमओ की भर्ती पर रोक और एसीपी शामिल है।
पिछले साल सरकार ने किया था नियम बदलने का वादा : हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉ. तेजेंद्र चौहान ने बताया कि पिछले वर्ष सरकार ने वादा किया था कि सीधी एसएमओ की भर्ती बंद की जाएगी और सभी एसएमओ पद पदोन्नति से ही भरे जाएंगे। सर्विस रूल्स में संशोधन के लिए सहमति भी बनी थी लेकिन आज तक न नियम बदले गए और न ही भर्ती प्रक्रिया में कोई सुधार हुआ।
विज्ञापन

इस कारण प्रदेशभर में एसएमओ पद खाली पड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि एचसीएमएस चिकित्सकों को केंद्र के समान चार एसीपी देने की मांग पर भी सरकार ने गंभीरता नहीं दिखाई है। डॉक्टरों के आंदोलन के बाद तीन एसीपी (एश्योर्ड कॅरिअर प्रोग्रेशन) देने पर सहमति बनी थी। इसमें पांच वर्ष पर 6600 ग्रेड पे ए, 10 वर्ष पर 8000 ग्रेड पे और 15 वर्ष पर 9500 ग्रेड पे। यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री और वित्त विभाग ने स्वीकार कर लिया था लेकिन एक साल बीत जाने पर भी इसकी अधिसूचना जारी नहीं की गई।
डॉ. चौहान ने आरोप लगाया कि सरकार खुद स्वीकृत फैसलों को भी लागू करने में कोई रुचि नहीं दिखा रही। इसलिए एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि 8 व 9 दिसंबर को ओपीडी, इंडोर, इमरजेंसी, लेबर रूम, ओटी, पोस्टमार्टम सहित सभी सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। यदि इसके बाद भी सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो 10 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि उन जैसे संवेदनशील मुख्यमंत्री को जो हर आम आदमी की मदद करते हैं, उन्हें डॉक्टरों की जायज मांगे भी समाज की भलाई के लिए पूरी कर देनी चाहिए।
स्पेशलिस्ट को कंपनसेशन दिया जाए। एसपी का लाभ पांच, 10, 15 पर मिल रहा है। यह 4, 9, 13, 20 वर्ष पर एसीपी मिले या फिर सरकार की ओर से पिछले साल मानी गई मॉडिफाइड एसीपी सरकार जल्द से जल्द लागू करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें