केडीबी सीईओ डा. पूजा ने गिरिजा शंकर काो किया सम्मानित
- फोटो : amar ujala
महाभारत सीरियल में धृतराष्ट्र की भूमिका अदा करने वाले कलाकार गिरिजा शंकर ने कहा कि कुरुक्षेत्र के सभी पर्यटन व तीर्थस्थल देखने योग्य हैं। कुरुक्षेत्र की भूमि के कण-कण में इतिहास छिपा हुआ है। कुरुक्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।
प्रसिद्ध कलाकार गिरिजा शंकर ने कुरुक्षेत्र के विभिन्न तीर्थ व पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। वे ब्रह्मसरोवर, श्रीकृष्ण संग्रहालय सहित अन्य तीर्थ व धार्मिक स्थलों पर गए। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के कार्यालय में पहुंचे। यहां पर सीईओ केडीबी डा. पूजा भारती से कुरुक्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि यहां के सभी पर्यटन व तीर्थस्थल दर्शनीय हैं। कुरुक्षेत्र को दुनिया में जाना जाता हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने इसी पावन धरा पर गीता का उपदेश दिया था। इस मौके पर केडीबी सीईओ डा. पूजा भारती ने कलाकार गिरिजा शंकर को स्मृति चिन्ह भेंट किया।