फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra: बम-बम लहरी की धुन से गूंज उठी धर्मनगरी, जिले भर के मंदिरों में उमड़ी शिव भक्तों की भीड़

Mon, 22 Jul 2024 11:42 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

कुरुक्षेत्र के स्थाणेश्वर महादेव मंदिर, प्राचीन दुख भंजन महादेव मंदिर, कालेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की भीड़ सुबह से ही उमड़ी रही। शिव भक्तों ने शिवलिंग पर जल अर्पित कर मनोकामनाएं मांगी। सावन माह को लेकर पिछले कई दिनों से मंदिरों में तैयारियां की जा रही थी।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में शिवलिंग पर जल चढ़ाते श्रद्धालु। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन माह शुरु होते ही शिवालयों में बम बम लहरी की धुन गूंज उठी। अल सुबह कुरुक्षेत्र के मंदिरों में शिवभक्तों ने शिवलिंग पर जल अर्पित कर पूजा अर्चना की। सावन माह का पहला सोमवार होने के चलते शिवालयों में शिव भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन


शहर के स्थाणेश्वर महादेव मंदिर, प्राचीन दुख भंजन महादेव मंदिर, कालेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की भीड़ सुबह से ही उमड़ी रही। शिव भक्तों ने शिवलिंग पर जल अर्पित कर मनोकामनाएं मांगी। सावन माह को लेकर पिछले कई दिनों से मंदिरों में तैयारियां की जा रही थी, जिसके चलते मंदिरों को खूब सजाया गया है। साथ ही हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों के लिए भी कई तरह के इंतजाम शिवालयों में किए गए है। इसके अलावा जिले भर की धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं की ओर से भी कांवड़ियों के खाने से लेकर ठहरने और दवाइयों के प्रबंध भी किए गए है।

शास्त्रों के अनुसार सावन माह देवों के देव महादेव को अत्यंत प्रिय है, जिसके चलते सावन माह में सोमवार के दिन व्रत रखने और शिवलिंग पर जल चढ़ाने से महादेव प्रसन्न होते हैं, जिससे वे अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें