फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
एलएनजेपी अस्पताल में रोष जताते स्वास्थ्य कर्मचारी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर सभी एनएचएम कर्मचारियों ने लंबित मांगों के समर्थन में काले फीते बांधकर रोष जताया। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते एनएचएम कर्मचारियों ने कहा कि उनकी जायज मांगों की सरकार लगातार अनदेखी कर रही है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एनएचएम कर्मचारियों ने कोरोना महामारी के दौरान अपनी जान पर खेलकर स्वास्थ्य सेवा में अपना योगदान दिया है। सरकार की ओर से प्रस्तावित दोगुने वेतन को भी एनएचएम कर्मचारियों ने देशहित में नकार दिया था। मुख्यमंत्री ने दो नवंबर को सातवें पे कमीशन देने की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक उस पर कोई भी सकारात्मक कार्यवाही नहीं की गई है, न ही कोई पत्र जारी किया गया है। इसी प्रकार से वेतन विसंगति, कैशलेस मेडिकल सुविधा, ग्रेच्युटी आदि मांगों को लेकर 11 मई को 12 सूत्रीय मांग पत्र सरकार को भेजा गया था, इस पर भी कोई विचार नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बात का विरोध करते हुए प्रदेश में सभी एनएचएम कर्मचारी काला दिवस मना रहे हैं। एलएनजेपी अस्पताल में जिलाध्यक्ष डॉ. सुमित शर्मा की अगुवाई में विरोध प्रकट किया गया। डॉ. सुमित ने बताया कि 25 से 27 मई तक सभी एनएचएम कर्मचारी विधायकों के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजेंगे। इसके बाद नौ जून को एक दिन की सांकेतिक हड़ताल करेंगे। इसके बाद भी सरकार उनकी अनदेखी करती है तो एनएचएम कर्मचारी आंदोलन करने के लिए विवश होंगे। इस अवसर पर नवनीत, डॉ. चारु, डॉ. मीनू, डॉ. सरोज, डॉ. विपिन, महिपाल, सीमा, सलीम, मनोज, प्रेम, बलवान, कर्ण, रविंद्र, डॉ. सुधा, डॉ. रजनी, पूजा, नीतू, रेणु, डॉ. वैशाली, उषा, बबीता, अभिमन्यु, जसपाल, संजीव, विकास, डॉ. सुरेश, राजेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें