फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विदेशी विद्यार्थियों के लिए शिक्षा, शोध और सुविधाओं पर किया मंथन

Tue, 21 Jul 2026 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केयू-आईसीसीआर की अहम बैठक में शामिल होते कुलपति एवं अन्य अधिकारी। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अध्ययनरत विदेशी विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक, शोध और आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सोमवार को भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) और विश्वविद्यालय के बीच बैठक हुई। आईसीसीआर के उप महानिदेशक एवं संयुक्त सचिव डॉ. राजेश रंजन तथा निदेशक (पीपी एंड आर एवं स्कॉलरशिप) संजय वेदी ने कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
विज्ञापन


बैठक में विश्वविद्यालय में अध्ययनरत आईसीसीआर प्रायोजित अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, शोध गतिविधियों, आवासीय सुविधाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। साथ ही विदेशी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए दोनों संस्थानों के बीच सहयोग को और मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श हुआ। कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय वैश्विक शिक्षा और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को लगातार बढ़ावा दे रहा है। विश्वविद्यालय में विदेशी विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक, आवासीय और सह-पाठयक्रम सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि उन्हें अध्ययन के लिए अनुकूल और समावेशी वातावरण मिल सके।

आईसीसीआर के निदेशक संजय वेदी ने कहा कि परिषद का उद्देश्य विभिन्न देशों के विद्यार्थियों को भारतीय उच्च शिक्षा, संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय जैसे संस्थान विदेशी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समृद्ध सांस्कृतिक अनुभव प्रदान कर भारत की शैक्षणिक पहचान को वैश्विक स्तर पर मजबूत कर रहे हैं। वहीं, आईसीसीआर के उप महानिदेशक एवं संयुक्त सचिव डॉ. राजेश रंजन ने विश्वविद्यालय द्वारा विदेशी विद्यार्थियों के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक और सांस्कृतिक सहयोग को और विस्तार देने पर बल दिया।
विज्ञापन


बैठक के बाद आईसीसीआर अधिकारियों ने विश्वविद्यालय में अध्ययनरत अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों से संवाद किया। विद्यार्थियों ने अपने शैक्षणिक अनुभव, शोध गतिविधियों और भारत में अध्ययन के दौरान प्राप्त अनुभव साझा किए। अधिकारियों ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें छात्रवृत्तियों और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी भी दी।इस मौके पर इंटरनेशनल स्टूडेंट्स एडवाइजर प्रो. संजीव अग्रवाल, इंटरनेशनल स्टूडेंट्स डिप्टी एडवाइजर प्रो. दीपक राज बब्बर मौजूद रहे।

बॉक्स
90 अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में आयोजित संवाद कार्यक्रम में करीब 90 अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने शैक्षणिक, आवासीय, वीजा और अन्य प्रशासनिक समस्याओं के साथ अपने सुझाव भी अधिकारियों के समक्ष रखे। आईसीसीआर के उप महानिदेशक एवं संयुक्त सचिव डॉ. राजेश रंजन तथा निदेशक संजय वेदी ने विद्यार्थियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। विद्यार्थियों ने भारत में अध्ययन के अपने अनुभव साझा किए और विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक सुविधाओं की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें