फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेडर फटने से छात्रा झुलसी, हिसार रेफर

Fri, 08 Aug 2014 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
सिलेंडर फटने से भोजन बना रही एक छात्रा झुलस गई। छात्रा को लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बाहरी मोहल्ला निवासी साक्षी पुत्री होशियार सिंह रसोई में खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक सिलेंडर फट गया और वहां काम कर रही 11वीं की छात्रा झुलस गई।

सिलेंडर फटने की आवाज सुनते ही घर में मौजूद परिजन रसोई में पहुंचे और किसी तरह साक्षी को बचाया, लेकिन जब तक उसे आग की चपेट से निकाला गया वह झुलस चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तुरंत बाद साक्षी को एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों से मिली जानकारी के अनुसार साक्षी करीब 30 प्रतिशत झुलस चुकी है।

अस्पताल में उपचाराधीन साक्षी को उसके परिजनों ने हिसार एक अस्पताल के लिए रेफर करा लिया। बताया गया है कि हिसार में एक चिकित्सक उनके परिचित है, इसलिए यह कदम उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें