फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुक डिपो में सेंध लगाकर हजारों का माल उड़ाया

Thu, 15 Dec 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
stolen - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र शहर के मोहन सिनेमा की दुकानों में स्थित गुप्ता बुक डिपो मेें सेंध लगाकर चोरों ने हजारों की नगदी और सामान चोरी कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस और सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची ओर नमूने एकत्रित करवाए।
विज्ञापन


गुप्ता बुक डिपो के मालिक प्रेम प्रकाश ने बताया कि मंगलवार रात्रि अपनी दुकान को बंद करके घर गया था। बुधवार सुबह जब दुकान खोली तो देखा कि दुकान की पीछे वाली दीवार जो मोहन सिनेमा के साथ लगती है उसे तोड़कर चोर दुकान में दाखिल हुए और गल्ले से 8 हजार रुपये की नगदी, 2 हजार रुपये के सिक्के और कुछ सामान चोरी करके फरार हो गए।

दुकान में रखी किताबें बिखरी पड़ी थी। सीन ऑफ क्राइम के विशेषज्ञ अशोक वर्मा ने बताया कि दुकान में कुछ अधजले कागज मिले हैं। अंदाजा है कि जब चोरी की गई तब लाइट नहीं होगी और चोरों ने रोशनी के लिए इन कागजों को जलाया होगा। दुकान से नमूने एकत्रित करके लैब में भेज दिए है। जांच अधिकारी चानन राम ने बताया कि दुकानदार प्रेम प्रकाश की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


दुकानों के पीछे खाली जगह का फायदा उठाया
लंबे समय से कानूनी विवाद के चलते शहर का मोहन सिनेमा बंद पड़ा है। यहां काफी मात्रा में झाड़ियां लगी है। दुकानों के पीछे से इस खाली सुनसान जगह का फायदा उठाकर चोरों ने दुकान को निशाना बनाया। बता दें कि 14 अक्तूबर को भी एक दुकान में इसी प्रकार मोहन सिनेमा के साथ लगती दीवार को तोड़कर चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें