फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहोली को मॉडल गांव बनाने के लिए खर्च होंगे करोड़ों

विज्ञापन
विकास कार्यो का जायजा लेते उपायुक्त मुकुल कुमार। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। गांव बिहोली को मॉडल गांव बनाने के लिए राज्य सरकार की ओर से करोड़ों रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। गांव में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी का नया भवन बनाया जा रहा है। इस भवन के निर्माण पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च कर छह माह में बनाने का प्रयास किया जाएगा।
उपायुक्त मुकुल कुमार गांव में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए रविवार को पहुंचे। इससे पहले उपायुक्त मुकुल कुमार, जिला परिषद के सीईओ सतबीर कुंड़ु, बीडीपीओ साहब सिंह, पूर्व सरपंच प्रतीम सिंह, भाजपा नेता देस राज शर्मा, पीओ भूषण पाल ने बीडीपीओ कार्यालय के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इसके बाद गांव के चार एकड़ जमीन पर बने स्टेडियम और पशु चिकित्सालय की सईट का भी अवलोकन किया। बीडीपीओ साहब सिंह व पूर्व सरपंच प्रीतम सिंह ने उन्हें गांव के विकास कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि गांव बिहोली विकास कार्यों में सबसे अव्वल स्थान पर है और राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े होने के कारण इस गांव का महत्व और भी बढ़ जाता है। इसलिए लोगों को आपसी भाईचारा की भावना को बनाए रखना चाहिए और सभी को मिलकर विकास कार्यों में भी अपना सहयोग देना चाहिए। इस गांव में सरकार की तरफ से बीडीपीओ कार्यालय के भवन पर दो करोड़ और पशु चिकित्सालय पर भी दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। विकास कार्यों में ग्राम पंचायत की भूमिका अहम है। इसके अलावा पंचायत के सहयोग से चार एकड़ जमीन पर खेल प्रांगण बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें